Motherhood Ayurveda
Medical College and Hospital

मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया  गया। इस कार्यक्रम  में द्रव्य गुण विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर कनु  ओहरी मुख्य अतिथि रहीं। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉक्टर कनु ने सभी  को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा “श्लोक वाचन, संस्कृत गायन, संस्कृत संभाषण, चित्र कला आदि”   प्रतियोगिताओं का आयोजन  भी किया गया। 2023 और 24 सत्र के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर रसशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो (डॉक्टर) सुनीता फोनिया, 

कायचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो0  (डॉक्टर)  पीयूष        कपिल,     डॉक्टर  मोनिका,   डॉक्टर  रंजना जयसिंह,      डॉक्टर  अभिषेक सक्सेना,  डॉक्टर कृतिका  ,  डॉक्टर भानुप्रिया कौशिक, 

एकेडमिक कॉर्डिनेटर डॉक्टर शिप्रा ,  डॉक्टर मृदुला , डॉक्टर स्वाती जगोत्रा,    डॉक्टर राशि , डॉक्टर चित्रा, डॉक्टर गौरव जैन ,  डॉक्टर सपना, डॉक्टर राखी जोशी, डॉक्टर आशा, डॉक्टर लता , डॉक्टर, आरती पवार,  डॉक्टर वर्षा, डॉक्टर शालिनी जायसवाल आदि सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं ने संस्कृत दिवस समारोह में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाने में सहायक रहे।

सम्भाषण प्रतियोगिता में तुषार सत्यम को प्रथम पुरस्कार, मधु देशवाल को द्वितीय पुरस्कार और अनिकेत कुशवाह को तृतीय पुरस्कार मिला

श्लोक वाचन में साक्षी प्रथम और विशाल द्वितीय स्थान पर रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यशस्वी को प्रथम पुरस्कार, अमरीशा को द्वितीय पुरस्कार, कशिश और अलीज़ा को तृतीय पुरस्कार मिला।

डांस में सनाया अख्तर पहले और राज नंदिनी दूसरे स्थान पर रहीं।

कथा वाचन में दुर्गा यादव को प्रथम स्थान मिला।

गायन प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी प्रथम, मोनिका द्वितीय तथा अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर रीता शर्मा ने सभी को  संस्कृत दिवस की हार्दिक  बधाई देते हुए उपस्थित सभी विद्वदजनों  को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।